देवरिया, जून 28 -- देवरिया। भारतीय जनता के पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष सिंह का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। मूल रूप से भलुअनी ब्लाक के करमटार गंगा के रहने वाले 63 वर्षीय आशुतोष सिंह शहर के भुजौली कालोनी में रहते थे। वह लंबे अरसे से भाजपा से जुड़े थे तथा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के काफी करीबी रहे। करीब तीन वर्ष पहले उन्हें कैंसर की शिकायत हुई। दिल्ली में इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। इधर वह लखनऊ स्थित आवास पर रह रहे थे। शनिवार की सुबह 6 उनका लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.