पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- बेरीनाग के कालेटी के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता भूपाल सिंह कार्की उर्फ खंडपीठ के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को रामगंगा नदी के तट पर अंतेष्ठी हुई। पुत्र अर्जुन कार्की ने चिता को मुखाग्नि दी। 58 वर्षीय भूपाल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भाजपा के साथ जुडे। भाजपा के सैनिक मोर्चा के ब्लाक, जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा के विभिन्न दायित्वों में रहे। कालेटी गांव में तीन बार ग्राम प्रधान चुने गए, इस बार भूपाल की बहू इंजीनियर मनीषा कार्की को निर्विरोध प्रधान चुना गया है। निधन पर राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन मेहता,पूर्व प्रधान चंचल सिंह,विनय रावत,भुप्पी कार्की,खडक सिंह रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंदन बथ्याल, धीरज बिष्ट, होशियार सिंह,प्रदीप महरा, हरीश चुफाल, हरीश कोंरगा,सोनू सत्याल, ज्ञान सिंह, लक्...