पलामू, जून 2 -- हैदरनगर। भारत सरकार के रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के लिए हुसैनाबाद के भाजपा नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह को सदस्य बनाया है। प्रफुल्ल कुमार सिंह, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता के अलावा शिक्षाविद् व पत्रकार भी हैं। प्रफुल्ल कुमार सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम का इस दायित्व के लिए आभार जताया है। साथ ही दायित्व निर्वहन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर सैनिटरी पैड, शुद्ध जल, यात्री शेड, सफाई सुनिश्चित कराने के लिए वह प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.