बलिया, दिसम्बर 18 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में भाजपा नेता और प्रधान ध्रुव तिवारी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव तिवारी अपने सहयोगियों के साथ गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान से संबंधित फार्म भरवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चुनावी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया। न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि भाजपा नेता के साथ मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद संगठन के दस्तावेज भी फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही संतोष पटेल, विपिन पटेल, रितेश पटेल, हिमांशु पटेल और हितेष पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने असलहे और चेन से प्रहार किया और जान से मारने ...