लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- भाजपा नेता पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। बताया जाता है कि यही पिस्टल घटना में प्रयोग की गई थी। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया। घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। करीब एक हफ्ता पहले भाजपा नेता शांतनु तिवारी अपने प्लाट से घर वापस लौट रहे थे। बेहजम रोड पर गैस प्लांट के पास उनका कुछ युवकों से विवाद हुआ। सीसीटीवी और फोन लोकेशन के आधार पर सात युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसमें एक आरोपी नाबालिग है। लेकिन पुलिस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। कोतवाली पुलिस ने अब इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सूरज निगम के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह घटना में शामिल था। उसके पास एक पिस्टल भी बरामद हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.