जमशेदपुर, जनवरी 31 -- बागबेड़ा गाराबासा में भाजपा के जिला कार्यकारी सदस्य अजीत सिंह चंद्रवंशी को फरसा से मारकर जख्मी करने के आरोपी सुमित कुमार को पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सुमित कुमार जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने वारंट के आधार पर उसे पकड़ा है। मामले में एक अन्य आरोपी भी पिछले 11 महीने से फरार है। पूछताछ के दौरान पुलिस को दूसरे फरार आरोपी से जुड़ी जानकारी मिली है। बताया जाता है कि हमले के दौरान भाजपा नेता की पत्नी भी जख्मी हुई थीं। इस घटना को लेकर बागबेड़ा थाना में कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.