गाजीपुर, अगस्त 3 -- खानपुर। क्षेत्र के कूढ़ा चट्टी पर 11 वर्ष पुराने विवाद में भाजपा नेता त्रिवेणी सिंह और उनके भतीजे 28 वर्षीय विश्वजीत सिंह पर हमला करने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी भुजेहुंआ के पास जियापुर पुलिया से कही भागने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान मनोज यादव पुत्र स्व. भरत यादव, निवासी ग्राम कुढ़ालम्बी, थाना खानपुर हुआ है। थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन मुख्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसे भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। अब कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.