लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- शहर में रविवार की रात मनबढ़ युवकों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की। हमलावरों ने भाजपा नेता की कार तोड़ी और कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। सूचना पाकर सीओ सिटी और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने दो युवकों को नामजद करते हुए 30-40 अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शहर के सटे गांव छाउछ में रहने वाले भाजपा नेता शांतनु तिवारी रविवार की रात कार से अपने प्लाट पर गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। बेहजम रोड पर गैस प्लांट के पास करीब डेढ़ दर्जन युवक सड़क पर अपनी कारे लगाकर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। युवकों की कारों के सनरूफ खुले हुए थे। बताया जाता है कि शांतनु उनको टोका तो विवाद शुरू हो गया। युवकों ने शांतनु के साथ मारपीट की। विवाद कुछ शांत हुआ तो शां...