रुद्रपुर, फरवरी 1 -- किच्छा, संवाददाता। वृद्धा किसान ने पुलिस को तहरीर देकर पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं गिद्धपुरी प्रधान पति हरीश खानवानी पर जबरन फसल जोतने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऊषा सिंह पत्नी मानवेंद्र सिंह निवासी किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 जनवरी को वह अपने इलाज कराने के लिए गुड़गांव गई थीं। उसे वहां सूचना मिली कि हरीश खानवानी समेत अन्य लोगों ने ग्राम गिद्धपुरी स्थित उनकी भूमि में घुसकर ट्रैक्टर से खड़ी गेंहू की फसल उजाड़ दी। 27 जनवरी को घर वापस आने के बाद वह अपनी पुत्री अनुराधा सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं तो कई लोग जमीन पर खंबे लगा रहे थे। आरोप है कि इस बीच हरीश खानवानी ने उसे गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी। ऊषा सिंह ने बताया कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.