लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- पढुआ थाना क्षेत्र के तेलियार गांव में रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दिलीप शुक्ला पर शुक्रवार की रात जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि गांव के कुछ हमलावर देर रात उनके घर में घुस आए और धारदार हथियार से गले पर वार कर फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले में दिलीप शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान अवस्था में गिर पड़े। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सीएचसी रमियाबेहड़ भेजवाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर रूप से जख्मी दिलीप शुक्ला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले की जानकारी फैलते ही भाजपा कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्...