गंगापार, मार्च 12 -- भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने अमृत कलश यात्रा के सातवें दिन मांडा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में संगम के जल से अभिषेक किया। कार्यक्रम में तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने आंधी ग्राम पंचायत में स्थित बराही माता, भारतगंज में स्थित बुड्ढी माता धाम, मांडा ग्राम पंचायत में स्थित काली माता मंदिर, मां मांडवी देवी व देवकुँडनाथ महादेव मंदिर कोसड़ा कला, शिव शक्ति मंदिर तिसेन तुलापुर पहुंचकर जलाभिषेक कर प्राणिमात्र के कल्याण के लिए प्रार्थना किया। योगेश शुक्ल ने कहा कि यमुनापार की धरती से मेरा भावनात्मक लगाव है, मैं सनातन परंपरा को मानता हूं, यहां की अमृतमय बहती हुई तमसा एवं बेलन नदियों की धारा, प्रसिद्ध पहाड़ों व जंगल से मुझे अपने परिवार जैसे प्यार है। इसलिए मैं अपने मन में विचार किया कि इस पवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.