उन्नाव, दिसम्बर 14 -- उन्नाव। नर सेवा-नारायण सेवा समिति के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। विमल द्विवेदी ने बताया कि माता प्रेमलता द्विवेदी माता से ही समाज सेवा व जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिली थी। बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बड़े हनुमान मंदिर के बाहर व रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे सैकड़ों जरुरतमंदों में मां की पांचवी पुण्य तिथि पर कम्बल वितरण किया। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, अखिल मिश्रा, अभी तिवारी, राकेश राजपूत, अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, अंकुर तिवारी अिाद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...