आरा, जून 8 -- आरा। भाजपा के युवा नेता आनंद रमन सिंह ने आरा दौरे के दौरान रविवार को पद्मश्री पुरस्कृत पत्रकार भीम सिंह भवेश को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुसहर समाज के बीच शिक्षा का अलख जगाने और उनके रहन-सहन में परिवर्तन का आगाज करने वाले भीम सिंह को सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला है। उनके आरा स्थित निजी आवास पर जाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...