साहिबगंज, जनवरी 12 -- साहिबगंज। भाजपा नेता व पूर्व वार्ड पार्षद प्रेम लाल मंडल उर्फ मंटा मंडल की ओर से ठंड को देखते जरूरतमंद लोगों के बीच रविवार की देर शाम कंबल का वितरण किया गया। भाजपा नेता ने झरना कॉलोनी, मजहर टोला, समलापुर धंगड़सी, महिला कॉलेज, सदर हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आस पास के क्षेत्र, पटेल चौक व गोड़ाबाड़ी हाट परिसर में रहने वालों को अपनी ओर से कंबल उपलब्ध कराया। फोटो: 20 , स्टेशन प्लेटफॉर्म पर कंबल ओढ़ाते मंटा मंडल।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...