लोहरदगा, जनवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा झारखंड के 48 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई नगर निकाय होता है। इसके माध्यम से नगर के विकास और वहां की मूलभूत समस्याओं के निदान के साथ समग्र विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। झारखंड में नगर निकाय के चुनाव के वर्षों से लंबित रहने के कारण आम नागरिक बेहाल थे। नगर निकायों में अफसर शाही हावी थी। उनकी मनमानी से नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा राज्य के निकाय को दी जा रही राशि भी राज्य को प्राप्त नहीं हो रहे थे। चुनाव के बाद केंद्र सरकार का भी नगर निकायों के विकास में अहम भूमिका दिखाई देगी। चुनाव के बाद आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.