सिमडेगा, दिसम्बर 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा नेता सत्यनरायण प्रसाद ने रविवार को शहर के डीपाटोली में वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ने महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। वहीं गरीब असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़े का भी वितरण किया। मौके पर सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि समाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जनसेवा का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की समस्या को दूर करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...