पूर्णिया, नवम्बर 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता व अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके चौधरी ने बिहार में एनडीए की जीत पर काफी हर्ष प्रकट किया है। उन्होने कहा है कि यह जीत बिहार के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। यह भी कहा है की महिला सशक्तिकरण का प्रधानमंत्री का नारा कामयाब हुआ। नारी शक्ति बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचकर अपने मतों का सदुपयोग किया वही युवा व वृद्ध भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। जिविका दीदी को आगे बढ़ाने की सोच, 125यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा, वृद्धावस्था विकलांग एवं विधवाओं की पेंशन में वृद्धि, नई सड़कें शौचालय, मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना जनधन खाता, गैस सिलेंडर मोदी व नीतीश की जोड़ी बिहार में काफी लोकप्रिय हुई।

हिं...