काशीपुर, दिसम्बर 12 -- जसपुर। ग्राम बाबर खेड़ा में आयोजित सिकंदर शाह बाबा का उर्स शुरू हो गया है। उर्स में कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता एवं मुख्य अतिथि डॉ.यूनुस चौधरी ने फीता काटकर किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि उर्स आपसी भाईचारे का प्रतीक होते है। उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से उर्स मनाने की अपील की। यहां विशिष्ट अतिथि आसिफ चौधरी, मो.आरिफ, इस्लाम पहलवान, सुरजीत सिंह, मो.अकरम, हाजी अशरफ, मो.इमरान, मो.आसिफ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...