जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, टोंटो, गोइलकेरा, नोवामुंडी, हाटगम्हरिया, मझगांव और कुमारडुंगी क्षेत्रों में एक नर हाथी के आतंक से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में हाथी की मौजूदगी हाटगम्हरिया में बताई जा रही है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत है। भाजपा नेता द्वारिका शर्मा ने सरकार व वन विभाग से हाई अलर्ट, ड्रोन निगरानी, ट्रेंक्विलाइजेशन टीम की तैनाती, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और अर्ली वार्निंग सिस्टम लागू करने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.