मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- कस्बे के करण फार्म हाउस में स्वतंत्रता सेनानी स्व. लेफ्टिनेंट करण सिंह की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ब्रजपाल सहरावत ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पटका पहना कर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी लेफ्टिनेंट स्व. करण सिंह की स्मृति में विधुत विभाग के एक्सईएन अजीत सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री को मोमेंटो देकर एवं पटका पहना कर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों को स्व. करण सिंह के जीवन पर लिखी पुस्तक भी भेंट की गई। इस दौरान अंकुर कुमार, स्वामी रविंद्र प्रताप, सुदीप महात्मा, सुरेंद्र देव शर्मा, मुकेश शर्मा, मोहित राठी, रामनिवास सहरावत, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.