सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- धर्म सिंह कोरी हत्याकांड का 40 दिन बाद भी खुलासा न होने पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कोरी महासभा के तत्वाधान में विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है, मगर पुलिस 40 दिन बाद भी खुलासे के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रही है ,जो अब सहन नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश कोरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि खुलासे के नाम पर समाज के लोगों को सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं,अब समाज झूठे आश्वासनों को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पहले गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह उसके बाद पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी के सामने मुद्दे को उठाया जाएगा, यदि उन्होंने हत्याकांड के खुलासे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कोरी समाज सपा कैराना सांसद इकरा हसन से मिलकर हत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.