मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। भाजपा नेता देवांशु किशोर के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। उनपर सोशल मीडिया पर वकीलों के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। बीबीगंज आनंदपुरी वार्ड आठ के निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला ने काजी मोहम्मदपुर थाना के गन्नीपुर निवासी भाजपा नेता देवांशु के खिलाफ परिवाद दाखिल कराया है। इसके ग्रहण के बिंदु पर आठ मई को सुनवाई होगी। वकील ने आरोप लगाया है कि वह बीते 28 अप्रैल को अपने चैंबर में सोशल मीडिया देखने के दौरान उनकी नजर देवांशु के पोस्ट पर पड़ी। इसमें बार एसोसियशन चुनाव के मद्देनजर वकीलों के खिलाफ टिप्पणी लिखी गई थी। पोस्ट पढ़कर वह काफी दुखी और मर्माहत हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.