बोकारो, जून 1 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के भाजपा आदिवासी मोर्चा नेता अलारगो के गटीगाढ़ा निवासी जानकी कोड़ा 65 वर्ष का निधन शनिवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। वे कई दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे। रविवार को उनका दाह संस्कार गांव में किया जाएगा। निधन पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, चंद्रशेखर महथा, विनोद कुमार पाठक, प्रवीण कुमार सिंह, सुरेंद्र गिरि, विजय कुमार साव, उमेश गुप्ता, संजीव झा, राजेश सिंहा, झामुमो नेता जदू महतो, मो समीद, सीपीआई के इस्लाम अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...