संभल, मार्च 25 -- संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। हत्याकांड में भाजपा से ही जुड़े नेता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सियासी रंजिश में जुनावई ब्लॉक प्रमुख रवि यादव और उसके पिता महेश यादव ने हत्या की साजिश रची थी। हत्या के लिए हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर को पांच लाख की सुपारी दी गई थी। हत्या को अंजाम देने के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह एक प्राकृतिक मृत्यु लगे। हत्याकांड के 15 दिन बाद पुलिस ने ब्लाक प्रमुख समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपियों को शरण देने पर कासगंज जिले के सोरों के नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सुधीर कुमार उर्फ पप्पू यादव को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.