कौशाम्बी, मार्च 18 -- नगर पालिका परिषद भरवारी में मेहता रोड के पास शनिवार को दबंगों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की बीच सड़क पिटाई कर दी। कार से खींचकर पीटते हुए उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपी माफिया अतीक के गुर्गे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को छह नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। भरवारी के नई बाजार मोहल्ला निवासी शशांक केसरवानी ने बताया कि मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर उनकी काफी महंगी जमीन है। 11 मार्च को माफिया अतीक के गुर्गे जमीन कब्जा कर निर्माण करा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक इसकी जानकारी होने पर वह अपने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.