गढ़वा, अप्रैल 11 -- सगमा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव की पत्नी 45 वर्षीया उषा देवी की असामयिक निधन से प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। उषा वर्ष 2016 से 2019 तक प्रखंड का 20 सूत्री अध्यक्ष थीं। परिजनों के अनुसार वह बीमार चल रही थी। काफी दिनों से उनका इलाज वाराणसी, लखनऊ के अलावा अन्य जगहों पर चल रह था। वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से सपरिवार श्री बंशीधर नगर में रह रही थी। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी। उसके बाद निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज पांडेय, जिला पार्षद प्रतिनिधि नंद गोपाल यादव, सहायक शिक्षक मुन्ना कुमार भारती, अर्जुन पासवान सहित कई अन्य लोगों ढांढ़स बंधाया।

हिंदी ह...