गोरखपुर, जून 26 -- चिलुआताल। क्षेत्र के नुरुद्दीन चक निवासी भाजपा नेता आदित्य चौहान को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आदित्य ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच उनके मोबाइल फोन पर कई बार फोन आया और फोन करने वाले ने गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...