रुद्रपुर, जून 29 -- गदरपुर, संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शुक्रवार की रात गदरपुर थाना क्षेत्र के आबाद नगर निवासी भाजपा नेता जसवीर सिंह चीमा, पत्नी जसविंदर कौर और अपनी दो पुत्रियों गुरबाणी और दिव्यजोत के साथ खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 बजे घर के सामने एक बाइक पर सवार दो लोग आए। इनमें से एक युवक ने घर में घुसकर भाजपा नेता को गोली मार दी। जांघ में छर्रे लगने से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में अब सुधार है। मामले में रविवार को भाजपा नेता की पत्नी जसविंदर कौर की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.