रामनगर, जनवरी 30 -- रामनगर। ग्राम पटरानी गांव के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता इंदर सिंह रावत से मुलाकात कर गांव की समस्याओं से अवगत कराया। शुक्रवार को लोगों ने क्षेत्र के समग्र विकास, विशेषकर वन ग्रामों की वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर गहन व सकारात्मक चर्चा की। भाजपा नेता इंदर सिंह रावत ने प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि पटरानी सहित सभी वन ग्रामों को शीघ्र राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, इसको लेकर जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...