मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- सरैया। बासुदेवा निवासी भाजपा नेता सह पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह की मां एवं गोपीधनवत पंचायत की मुखिया उषा देवी की सास सरस्वती देवी (91) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन पर विधायक अशोक कुमार सिंह, जिला पार्षद बिपिन शाही, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चतुर्भुज राय, पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार शाही, प्रखंड प्रमुख जानकी देवी, उपप्रमुख तारकेश चौधरी, सरैया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना, रूपेश कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...