बदायूं, मई 4 -- भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष के भाई एवं पूर्व प्रधान पर एक महिला को दूध डेयरी में बंधक बनाकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। गांव के ही एक व्यक्ति ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि महिला तीन दिन से लापता थी। आरोपी ने उसे अपनी दूध डेयरी में बंधक बनाकर रखा था। शनिवार को महिला के पति व गांव के लोगों ने उसे आरोपी की डेयरी से बरामद कर लिया और दोनों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता ने साजिश के तहत अपने भाई को फंसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जफीरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी तीन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.