मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ। भाजपा नेता के भाई ने बागपत रोड पर मलियाना चौकी के सामने सोमवार दोपहर कार दौड़ा दी और एक खड़ी अल्टो में टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों पक्ष में विवाद हो गया। अल्टो सवार युवकों ने भाजपा नेता के भाई को सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान भाजपा नेता का भाई चोटिल हो गया। इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव कराया। आरोप है कि भाजपा नेता का भाई शराब के नशे में था, लेकिन पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया। दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में अल्टो सवार दोनों युवकों पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सिवालखास निवासी दो युवक संदीप और गुलशन अल्टो कार से सोमवार दोपहर मेरठ आ रहे थे। संदीप की बहन नई बस्ती टीपीनगर में रहती है और दोनों बहन के घर आ रहे थे। इस दौरान मलियाना चौकी के पास ही संदीप की कार खराब हो गई। कार को सड़क किनारे लगाकर दोनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.