अमरोहा, मार्च 14 -- देर रात तक सिलाई की दुकान खोलने को लेकर भाजपा नेता के भाई की पिटाई करने के मामले में आरोपी दारोगा को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के सेक्टर संयोजक अनिल कुमार सैनी क्षेत्र के गांव गंगवार के निवासी हैं। उनके भाई राजकुमार सैनी गांव में सिलाई की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि होली एवं ईद के त्योहार के चलते उनकी दुकान पर सिलाई का काम अधिक था। ऐसे में रविवार देर रात तक उनकी दुकान खुली थी। इसी दौरान दरोगा इंद्रजीत सिंह हमराह दो कांस्टेबल के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे व भाजपा नेता के भाई की पिटाई कर दी। भीड़ के पहुंचने पर उसे छोड़ना पड़ा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में दरोगा इंद्रजीत सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.