रांची, जुलाई 27 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की हुरहुरी पंचायत के अली नगर में रविवार को 63 केबीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इससे पहले पोल और तार नहीं होने से ग्रामीण बांस के सहारे काफी दूर से बिजली लाते थे। इस संबंध में अली नगर के ग्रामीणों ने हटिया विधायक से संपर्क कर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान खान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए अली नगर में ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की। इसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष इमरान खान ने किया। मौके पर जियाउल हक, अश्फाक अंसारी, फिरोज अंसारी, क्लामुद्दीन अंसारी, इरफान अंसारी, शफीक अंसारी, परवेज अंसारी, मो असलम, इलियास अंसारी, हलीम अंसारी और फिरोज अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.