अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कोल रजबहा पर अतिक्रमण की शिकायत का सिंचाई मंत्री ने संज्ञान लेकर विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। बीते दिनों भाजपा नेता ने इस मामले को लेकर पत्राचार किया था। 28 जनवरी को भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने अधिशासी अभियंता खण्ड गंग नहर से शहर और ग्रामीण अंचल में स्थित कोल रजबहा पर हो रहे अवैध धार्मिक और व्यावसायिक अतिक्रमण की शिकायत की थी। कोल रजबहा पर 37 किमी. के बाद हो रहे अतिक्रमण को अभी तक नहीं हटाया गया है। भाजपा नेता के अनुसार रजबाहा की पूरी लंबाई 42 किलोमीटर है तो 36 किलोमीटर का ही टेंडर क्यों निकाला गया। आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा गुमराह किया गया कि स्वामित्व लोक निर्माण विभाग के पास ट्रांसफर हो गया है, जबकि वर्तमान में स्वामित्व सिंचाई विभाग के ही पास है। इस मामले को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.