गढ़वा, जुलाई 17 -- कांडी, प्रतिनिधि। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे के निधन पर गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। हृदय गति रुकने से उनके निधन की सूचना पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर मंडल मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौक पर प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे ने कहा कि सुशील कुमार भाजपा के पुराने नेता थे। जिन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेवारी निभाई थी। उन्होंने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 1990 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शो...