उन्नाव, फरवरी 20 -- नवाबगंज। कानपुर लखनऊ हाईवे पर गुरुवार रात बदमाशों ने पहले एक दुकान में सेंध लगाने की कोशिश की और फिर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित भाजपा नेता के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान पार कर ले गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ब्लॉक कार्यालय के सामने भाजपा नेता सुशील श्रीवास्तव का मकान है। परिवार के लोग किसी मांगलिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। देर रात करीब एक बजे चोरों ने घर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए और अलमारी खंगालते हुए लाखों रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। अचानक घर मालिक के पहुंचने की आहट पाकर बदमाश जल्दबाजी में भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी रात हाईवे किनारे स्थित जग जननी रेस्टोरेंट के पास सुशील गुप्ता की इलेक्ट्रिक रिपेयरिं...