मेरठ, अक्टूबर 24 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी में दीपावली की रात तीन बदमाश भाजपा नेता के घर में घुस गए। बदमाशों को देखकर भाजपा नेता ने शोर मचा दिया। तीनों बदमाश भागने लगे। निर्माणाधीन मकान में छिपे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नगर मंत्री विवेक वाजपेयी ने बताया कि दीपावली की रात दो बजे वह घर में सो रहे थे। उन्होंने देखा कि एक युवक कमरे में झांक रहा है। शोर मचाया तो वह भागने लगा। दीवार फांदकर भागते लोगों की आवाज सुनाई दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। दो बदमाश बाइक से भागते दिखाई दिए। पास की कोठी पर तैनात गार्ड ने बताया कि एक बदमाश निर्माणाधीन मकान में छिपा है। लोगों ने मकान को घेर लिया। डायल-112 को सूचना दी गई। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.