मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- क्षेत्र के गांव लखनोती में शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने भाजपा नेता विपिन राठी के घर पर हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता का भाई रोहित व पुत्र चांद और वासु घायल हो गए थे। भाजपा नेता घायलों को लेकर पुरकाजी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहा से गम्भीर हालत के चलते चांद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता विपिन राठी की तहरीर पर गांव के कृष्णवीर, रविंद्र कुमार,अनुराग,रविंद्र समेत के खिलाफ चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...