झांसी, मार्च 17 -- झांसी,संवाददाता सूजे खां खिड़की मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता के घर पर महिलाओं सहित नकाबपोश बदमाशों ने गाली-गलौंज व पथराव कर फायरिंग कर दी। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन कर फायरिंग के बाद बाहर सड़क पर फैले खाली खोखे बरामद कर परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर सूजे खां खिड़की में रहने वाले नरेन्द्र कुशवाहा भाजपा के नेता है। पुलिस की माने तो नरेन्द्र कुशवाहा की बाइक सवार पंकज कुशवाहा से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। नरेन्द्र घर आया और बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गया। वहीं पंकज ने इसकी जानकारी परिजनों व साथियों को दी। पंकज साथियों संग नरेन्द्र के घर पहुंचा और बाहर से गाली-गलौंज कर पत्थरबाजी कर फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.