सहारनपुर, नवम्बर 10 -- सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ के गांव टिडौली निवासी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता की हत्या करने वाले नजदीकि हो सकते हैं। पुलिस तमाम बिंदुओं पर वारदात के खुलासे को लेकर जांच कर रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा चुकी है। गांव टिडौली निवासी धर्म सिंह (65) भाजपा अनुसूचित मोर्चा में अंबेहटा मंडल के अध्यक्ष थे। शुक्रवार रात अपने घर के पीछे बने घेर में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह पुत्रवधू जब चाय देने पहुंची तो चारपाई पर भाजपा नेता का गोली लगा शव पड़ा देख पुत्रवधू ने शोर मचाया तो मौके पर अन्य परिजन और ग्रामीण पहुंचे थे। धर्म सिंह के माथे में गोली मारकर हत्या की गई...