संभल, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव में 12 दिन पहले भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सहित कई भाजपा नेता मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद नेताओं ने गोपनीय बातचीत की और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाकर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस कप्तान केके विश्नोई और भाजपा नेताओं ने मृतक के बेटे दिव्य प्रकाश यादव से अलग बैठक कर घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ली। 10 मार्च को गुलफाम सिंह यादव की हत्या हुई थी। मृतक के परिवार की शिकायत पर चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.