जौनपुर, जुलाई 10 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के मंडल मंत्री और उनके पति की पिटाई के मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें तीन महिला और आठ पुरुष शामिल हैं। आरोप है कि बरसठी बाजार निवासी भाजपा मंडल मंत्री संगीता मिश्रा की जमीन पर विपक्षी महेश मौर्या कुछ जमीन अपनी बताते हुए अपने परिवार के समर बहादुर मौर्या, यश मौर्या, सत्यम मौर्या, सुरेन्द्र, गुड्डू मौर्या, मदनेश, अजय मौर्या, रूपा देवी, संगीता, उर्मिला को साथ लेकर जबरन टीनशेड रखने लगे। यह देख संगीता के पति अजय मिश्रा मना करने गए तो सभी ने मिलकर मारा पीटा। यह देख पत्नी संगीता पहुंची तो उन्हें भी मारा पीटा गया। पिटाई में पति पत्नी को चोट आयी थी। जिसमें पति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मंडल मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.