मैनपुरी, मार्च 8 -- मैनपुरी सदर से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके और अब भाजपा नेता गौरव नंद पर जानलेवा हमला किया गया। ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक और 30-35 अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता और उनके साथ कार में मौजूद चार अन्य लोगों पर पथराव किया गया। मारपीट की गई, जिससे ये सभी घायल हो गए। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज किया है। तीन घायलों का करहल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। घटना शुक्रवार की रात 8 बजे की है। मैनपुरी शहर निवासी भाजपा नेता गौरव नंद ने करहल पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपनी कार से आगरा से मैनपुरी आ रहे थे। तभी एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। चालक ने ट्रक रतिभानपुर करहल रोड के पास तेजप्रताप यादव के गोदाम के सामने खड़ा कर दिया और उनकी गाड़ी ट्रक के नीचे आगे से दब गई। ट्रक ड्राइवर ने नीचे उतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.