देवरिया, मार्च 8 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज तहसील में एक भाजपा नेता और अधिकारी के बीच शुक्रवार को गरमा गरम बहस हो गई मामला एक फाइल से जुड़ा है इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि भाजपा नेता भूमि से जुड़ी जुड़ी एक फाइल पर रिपोर्ट लगवाने के लिए तहसील में गए थे। उन्होंने आफिस के बाहर अफसर से फाइल पर रिपोर्ट लगाने को कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की बात कही। भाजपा नेता ने भी मंच लगाकर अधिकारी की पोल खोलने की धमकी दी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी काम के लिए दबाव बनाने की बात करते हुए वाद दर्ज कराने को कह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.