पटना, फरवरी 14 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान नफरत फैलाने वाला है। शनिवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि उनका बयान संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला और गंगा जमुनी संस्कृति के खिलाफ दिया गया वक्तव्य है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। भारत के संविधान में सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने धार्मिक मान्यता, परंपरा रीति रिवाज के अनुसार रहने का अधिकार मिला हुआ है। लेकिन किसी पर भी उसकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ जाकर कोई बातें थोपा जाना कहीं से भी ठीक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...