पलामू, दिसम्बर 9 -- पाटन। प्रखंड के सीरमा गांव के निवासी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम अधार साव का मंगलवार की सुबह में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 86 वर्षीय राम अधार साव हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। मृत्यु की सूचना मिलते ही छत्तरपुर की पूर्व विधायक पुष्पा देवी उनके आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...