रांची, मार्च 28 -- कांके, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर के पैतृक गांव खटंगा शुक्रवार की सुबह कांग्रेस के कई कद्दावर नेता पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की। वहीं परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। परिजनों से मिलने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदीप कुमार बालमुचू, विधायक सुरेश कुमार बैठा, विनय सिंह दीपू, राकेश किरण महतो, मदन कुमार महतो, जमील अख्तर, महेश कुमार मनीष, गौरीशंकर महतो आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.