संभल, फरवरी 17 -- विधानसभा चंदौसी के मिर्जापुर कम्युनिटी सेंटर में सोमवार को समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर आए उमेश चंद्र दिवाकर ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि और राज्यसभा सांसद जावेद अली खान तथा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने फूलमाला व पार्टी टोपी पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि उमेश चंद्र दिवाकर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। उमेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से आहत होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं और जनसेवा के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.