रांची, मई 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो बोकारो विधायक श्वेता सिंह के बचाव में कांग्रेस उतर गयी है। विधायक श्वेता सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से फोन पर बात कर अपना पक्ष रखा है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि विधायक श्वेता सिंह का पैन कार्ड सही है। उससे आधार लिंक है और इनकम टैक्स भी फाइल होता है। भाजपा के नेता अब इनकम टैक्स और चुनाव आयोग के अधिकारी हो गये हैं। वे ही प्रमाणपत्र दे रहे हैं। असली कौन और नकली कौन, भाजपा ही तय कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सारा का सारा बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण का राजनीतिक स्टंट है। भाजपा के नेता राजभवन जा रहे हैं। राजभवन सबके लिए है, लेकिन भाजपा उसे अपना पार्टी का दफ्तर न बनाए। तथ्यों के बिना नहीं जाना चाहिए। शिकायत और दस्तावेज देखने पर होगा निर्णय निर्वाचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.